30.8 C
Uttar Pradesh
Wednesday, September 18, 2024

उत्तराखंड में 324 सड़कें बंद? आफत बनकर बरस रहा मानसून..

 

       देहरादून, उत्तराखंड में विदाई से पहले मानसून आफत बनकर बरस रहा है। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से प्रदेश भर की 324 सड़क बंद हो गईं हैं। इस वक्त उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से आवागमन भी प्रभावित हो गया है। नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बार-बार बंद हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से तीर्थ यात्री परेशान है। यात्रा प्रतिशत में भी गिरावट आई है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार सबसे अधिक सड़क मार्ग पौड़ी जिले में बंद है। पौड़ी जिले में 57 सड़क मार्ग बंद है, जबकि नैनीताल में 56 चमोली में 50 पिथौरागढ़ में 42 चंपावत में 39 अल्मोड़ा टिहरी और रुद्रप्रयाग में 17-17 देहरादून में 13 बागेश्वर में 9 उत्तरकाशी में पांच उधम सिंह नगर में दो सड़क बंद है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के मुताबिक कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे सड़क खोलने में भी दिक्कत आ रही है। बारिश से हो रहे भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बार-बार बंद हो रहा है। हालांकि सीमा सड़क संगठन द्वारा मशीन लगाकर मार्ग खोला जा रहा है। फिर भी पहाड़ से लगातार गिर रहे पत्थर और हो रहे भूस्खलन के कारण सड़के बार-बार बंद हो रही हैं। प्रशासन ने जगह-जगह राहत शिविर लगाकर तीर्थ यात्रियों को रुकवाया है। सड़क मार्ग बंद होने के कारण स्थानीय लोग भी जगह-जगह पर फंस गए है, कुछ लोग पैदल ही अपने गंतव्यों की तरफ निकल पड़े।

       चमोली जिले की पिंडर घाटी में बारिश के कारण पिंडर नदी ऊफान पर है। नदी के उफान पर आ जाने से सरस्वती शिशु मंदिर, पिंडर पब्लिक स्कूल और बेतालेश्वर महादेव मंदिर में नदी का पानी भर गया। वहीं धारली में नदी किनारे बने पांच से अधिक घरों में पानी भर गया। नदी किनारे और आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोग शुक्रवार की रात जागते रहे। टिहरी जिले में भी बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग की 10 सड़क बंद रहीं। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार सुबह बंद होने के कारण तीर्थ यात्री जंगल में फंस गए। लगभग 25 से अधिक तीर्थ यात्रियों जंगल में फंसे होने की सूचना पर रात को ही जेसीबी भेजी गई। रात 10:30 बजे सड़क खुलने पर तीर्थ यात्रियों को रवाना किया गया। कमेडा में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था जो की 19 घंटे बाद खुल सका। सड़क खुलने पर तीर्थ यात्रियों को सकुशल रवाना किया गया।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें