25.9 C
Uttar Pradesh
Saturday, October 12, 2024

हरियाणा के ताकतवर चौटाला परिवार की राजनीति क्या खत्म हो जाएगी ..

 रिजल्ट से पहले एग्जिट पोल ने कर दी है भविष्यवाणी

     चंडीगढ़, हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती कल यानी मंगलवार को सुबह आठ बजे से की जाएगी। इससे पहले हरियाणा में मतदान के बाद आए एग्जिट पोल ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिया है। वहीं बीजेपी को झटका लगने का अनुमान जताया गया है। साथ ही एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि छोटी पार्टियों को जनता ने नकार दिया है। इससे हरियाणा की राजनीति में सबसे ताकतवार चौटाला परिवार को बड़ा झटका लग सकता है। वहीं एग्जिट पोल अगर असल नतीजे में तब्दील हुए तो बड़ा सवाल यह है कि क्या हरियाणा में चौटाला परिवार की राजनीति क्या खत्म हो जाएगी? आइए समझते हैं। हरियाणा में चौटाला परिवार का राजनीतिक इतिहास जबरदस्त रहा है। इंडियन नेशनल लोकदल चौटाला परिवार की पार्टी रही है। हालांकि मौजूदा समय में परिवार में फूट पड़ चुकी है। ऐसे में पार्टी भी टूट गई है। इनेलो की अगुवाई 89 साल के ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे अभय चौटाला कर रहे हैं। वहीं इनेलो से अलग होकर जननायक जनता पार्टी (JJP) बनी है। इसके प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय चौटाला और उनके बेटे दुष्यंत चौटाला हैं।

2019 के विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला की अगुवाई वाली जननायक जनता पार्टी (JJP) ने अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं चौटाला परिवार की दूसरी पार्टी को महज एक ही सीट मिली थी। उसका वोट प्रतिशत भी गिर गया था। वहीं इस बार लोकसभा चुनाव के ठीक पहले BJP ने जेजेपी से गठबंधन तोड़ लिया। ऐसे में इस बार दुष्यंत चौटाला को विधानसभ चुनाव में बड़ा झटका लगने का अनुमान है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें