24.6 C
Uttar Pradesh
Sunday, September 15, 2024

महिला के साथ किया रेप, पास से ही गुजरा था सीएम का काफिला…

उज्जैन की घटना के बाद कई सवाल .?

उज्जैन, मध्य प्रदेश के उज्जैन में दिन दहाड़े महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। बुधवार को दोपहर 2 बजे के करीब कोयला फाटक स्थित शराब की दुकान के पास एक शख्स ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स पुरे मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई तो की, लेकिन सवाल यह उठता है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि अब महिलाए दिन में भी सुरक्षित नहीं है। उज्जैन की इस घटना पर सवाल इसलिए भी खड़े होते हैं क्योकि ये घटना दिन दहाड़े होने के साथ उस दौरान हुई जब प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शहर में मौजूद थे। वहीं घटना जिस चौराहे पर घटित हुई है, वहां से मुख्यमंत्री का काफिला दिन में चार बार गुजरता है। ऐसे में चौराहे पर पुलिस बल भी तैनात था। दिन दहाड़े उज्जैन के व्यवस्तम चौराहे पर हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। कुणाल चौधरी ने लिखा है कि मध्य प्रदेश में अपराध इस चरम पर पहुंच चुका है कि अब दिन में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। वीडियो उज्जैन के कोयला फाटक चौराहे का है। यानी मुख्यमंत्री के गृह नगर का और उस दौरान महिला के साथ दुष्कर्म हुआ जब प्रदेश के मुखिया शहर में ही हैं। दिन दहाड़े महिला को हवस का शिकार बनाया गया। सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कोयला फाटक में दुष्कर्म की घटना का एक वीडियो हमारे सामने आया था। तत्काल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक युवक ने एक महिला को शादी का झांसा दिया। फिर उसे शराब पिलाकर दुकान के पीछे लेजाकर दुष्कर्म किया है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें