- दहिसर पुलिस ने फरियादियो को 54 लाख के सोना, चांदी, नगद, मोबाइल और लेपटॉप लौटाया
दहिसर, मुंबई के दहिसर पूर्व स्थित दहिसर पुलिस ने मुख्यमंत्री द्वारा 100 दिन के कार्यक्रम के साथ पुराने केसों में जमा मुद्देमाल फरियादियो को वापस किया गया। आरोपियों के पास से बरामद 54 लाख 20 हजार 460 रुपये का जेवर, मोबाइल, लैपटॉप, नगद को स्मिता पाटिल पुलिस उपायुक्त परिमंडल 12 के मार्गदर्शन में पुलिस ने फरियादियो को वापस लौटाया है।
स्मिता पाटिल पुलिस उपायुक्त परिमंडल 12 ने बताया कि दहिसर पुलिस स्टेशन में दर्ज आपराधिक एवं सायबर मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में डिटेक्शन टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से जांच पड़ताल के दौरान 296.88 ग्राम सोना, 51.05 ग्राम चांदी, नगद, 61 मोबाइल फोन, 08 लैपटॉप सहित कुल 54 लाख, 20 हजार, 460 रूपये का माल समान जप्त किया था।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आदेशानुसार 100 दिनों के अंतर्गत शिकायतकर्ता एवं मूल मालिको को पुलिस स्टेशन में बुलाकर सभी मालमत्ता को वापस लौटने का कार्य दहिसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होंनमाने ने डीसीपी स्मिता पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त किशोर खैरनार एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में लौटाया गया। उम्मीद खो चुके फरियादियों को चोरी गया समान एवं मोबाइल वापस मिलने पर काफी खुशनजर आए साथ ही पुलिस का आभार प्रकट किया।

