22.4 C
Uttar Pradesh
Thursday, October 8, 2026

जमकर गरजा बुलडोजर, एक्शन से इलाके में मचा हड़कंप?

    बिलासपुर। नोएडा के बिलासपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर सोमवार को नगर पंचायत और पुलिस की संयुक्त टीम ने तैयारी शुरू की। कांवड़ियों की सुविधा के लिए टीम ने बिलासपुर नगर के दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग के किनारे का अवैध निर्माण और दुकानों और ठेलों को हटवाया। कुछ दुकानदारों का सामान जब्त कर जुर्माना भी लगाया गया।

    वहीं कार्रवाई के दौरान एसडीएम सदर चारुल यादव, बिलासपुर चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह, सरवन कुमार, सरजीत, रविंद्र भाटी आदि रहे। एसडीएम ने कांवड़ मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है।

 

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें