27.1 C
Uttar Pradesh
Tuesday, July 1, 2025

मटका क्वीन गोवा में गिरफ्तार, जानें गैंबलिंग माफिया जया छेड़ा है कौन?

मटका क्वीन गोवा में गिरफ्तार, जानें गैंबलिंग माफिया जया छेड़ा है कौन?

     मुंबई, गोवा पुलिस ने पणजी और कई दूसरे इलाकों में जुए के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में मटका क्वीन जया छेड़ा का नाम सामने आया है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने गोवा में कई जगहों पर छापा मारा। पुलिस ने 12 शिकायतें दर्ज की हैं और 12 लोगों को हिरासत में लिया है। FIR में कई मटका संचालकों के नाम हैं। जांच में पता चला कि मटका की मुख्य ब्रांच मुंबई से चलती थी, जिसे जया छेड़ा ऑपरेट करती थीं। गोवा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को पणजी, मापुसा, पोरवोरिम, मडगांव, वास्को, पोंडा, मंड्रेम और पेनरेम समेत कई जगहों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने 12 शिकायतें दर्ज की और 12 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस की FIR में कई मटका (सट्टेबाजी और लॉटरी का खेल) संचालकों के नाम शामिल हैं। इनमें से कुछ लोगों की पहचान चंदुभाई ठक्कर, अलियास डीसूजा, गणेश्याम भाई और जया छेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।
साजिश रची थी।

      सुरेश हत्याकांड में पुलिस ने जया छेड़ा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। अदालत ने जया छेड़ा को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। लेकिन जेल में उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण 2018 में उन्हें जमानत दे दी गई थी। 2022 में भी जया का नाम गैंबलिंग में सामने आया था। जया छेड़ा का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह पहले भी कई बार जुए के मामलों में शामिल रही हैं। इस बार फिर उनका नाम सामने आने से पुलिस की चिंता बढ़ गई है। गोवा पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जुए के कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पूरे मामले पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार मटका की मुख्य ब्रांच मुंबई से चलती थी, जिसे जया छेड़ा ऑपरेट करती थीं। इसके अलावा चंदुभाई ठक्कर और गणेश्याम भाई गुजरात के डीलर्स थे, तो अहमदाबाद में मटका की शाखा ऑपरेट कर रहे थे। इसका मतलब है कि जया छेड़ा इस पूरे नेटवर्क की एक अहम कड़ी थीं।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें