24.1 C
Uttar Pradesh
Sunday, October 19, 2025

सतना की होटल में छापा, नीले पेंट वालों की हरकत देख फटी रह गई पुलिस की आंखें?

सतना की होटल में छापा, नीले पेंट वालों की हरकत देख फटी रह गई पुलिस की आंखें?

        सतना, पुलिस ने एक होटल पर छापा मारते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 13 जुआरियों को पकड़ा है। ये जुआरी ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से नगद और दर्जन भर से ज्यादा मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस को शक है कि होटल मालिक भी इस जुए के खेल में शामिल हो सकता है। उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले के तार खोलने में जुटी हुई है। पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता है। कोलगवां पुलिस ने होटल में चल रहे इस जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई इवनिंग स्टार होटल में हुई। बुधवार की शाम को पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 201 में छापा मारा। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल में जुआ चल रहा है। जब पुलिस ने छापा मारा तो 13 लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 5 लाख 16 हजार रुपये नकद, लगभग 3 लाख रुपये के 14 मोबाइल फोन और 104 ताश के पत्ते बरामद किए। कुल मिलाकर, पुलिस ने 8 लाख 16 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

       कोलगवां पुलिस स्टेशन के इंचार्ज सुदीप सोनी ने बताया कि पकड़े गए सभी 13 आरोपी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मध्य प्रदेश के राघव बागरी, बालेन्द्र बागरी, योगेन्द्र अहिरवार, रोहित बागरी, दिप्पू अहिरवार, गौरव मेहरा, कमलेश पटेल, लोकेन्द्र जैन और पराग नंदवानी शामिल हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश से मनोज कुमार, प्रवेश मौर्य, रोशन सिंह और उदय नारायण कश्यप को गिरफ्तार किया गया है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें