32.6 C
Uttar Pradesh
Saturday, October 12, 2024

यूपी के गुंडाराज की नहीं, विकास पर होती है चर्चा – ब्रजेश पाठक

यूपी के गुंडाराज की नहीं, विकास पर होती है चर्चा – ब्रजेश पाठक

सोनभद्र, निकाय चुनाव के लिए नगर के आरटीएस क्लब मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हर गरीब को पक्की छत, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, गैस सिलिंडर, हर घर नल से जल उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में बदलाव लाया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि पिछले छह वर्षों में प्रदेश में कानून का इकबाल बढ़ा है। गुंडों की नाक में नकेल डाल दी गई है। माफिया जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। यूपी के प्रति लोगों की धारणा बदली है। अब यहां के गुंडाराज की नहीं, विकास की चर्चा होती है। व्यापारी भयमुक्त होकर अपना व्यापार कर रहे हैं। निकाय चुनाव के लिए नगर के आरटीएस क्लब मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में उप मुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हर गरीब को पक्की छत, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, गैस सिलिंडर, हर घर नल से जल उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में बदलाव लाया है। दुनिया में भारत की ताकत बढ़ी है, जिसकी बदौलत यूक्रेन और सूडान में फंसे लाखों भारतीयों की सकुशल भारत लाया जा सका। कांग्रेस से विरासत में बिगड़ी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने सुदृढ़ किया। आज भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। वर्ष 2047 तक इसे तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है। इसमें यूपी की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि पहले यूपी में गुंडे रहते थे। इस कारण उद्योगपति यहां आने में कतराते थे। वर्ष 2017 के बाद यहां कानून का राज स्थापित हुआ है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें