26.3 C
Uttar Pradesh
Wednesday, October 21, 2026

पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का घोर उल्लंघन, सख्त कदम उठा रही सेना, विदेश सचिव का बड़ा बयान?

पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का घोर उल्लंघन, सख्त कदम उठा रही सेना, विदेश सचिव का बड़ा बयान?

     नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। शनविार शाम दोनों देशों ने सीजफायर का समझौता किया था लेकिन रात को पड़ोसी मुल्क ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। इसके बाद शनिवार रात विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच जो पिछले कुछ दिनों से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने का समझौता आज शाम को हुआ था, पिछले कुछ घंटों से उस समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है, इस सीमा अतिक्रमण से निपट रही है, यह अतिक्रमण अत्यंत निंदनीय है और पाकिस्तान इसके लिए जिम्मेदार है।

     विदेश सचिव ने कहा कि हमारा मानना है कि पाकिस्तान इस स्थिति को ठीक से समझे और इस अतिक्रमण को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करे। सेना इस स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और उसे किसी भी अतिक्रमण से निपटने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाने के लिए आदेश दे दिए गए हैं।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें