अडानी का IT इंजीनियर निकला चोर? अडानी ऑफिस से चुराए लैपटॉप..

MHB पुलिस ने IT इंजिनियर को किया गिरफ्तार..

बोरीवली। मुंबई के बोरीवली पश्चिम MHB पुलिस स्टेशन की हद में अडानी इलेक्ट्रिसिटी के कार्यालय में काम करने वाले एक IT इंजिनियर को 10 लैपटॉप के साथ गिरफ्तार किया गया है। IT इंजिनियर अडानी कार्यालय से चुराए हुए लैपटॉप को सस्ते दामों में बेंचने वाला था। MHB पुलिस ने महज कुछ ही घंटो मे आरोपी इंजिनियर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के घर से 10 लैपटॉप भी जब्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रूपये है। MHB पुलिस के अनुसार आरोपी IT इंजिनियर विवेक मेहुल साहनी काफ़ी लंबे समय से बोरीवली के अडानी इलेक्ट्रिसिटी कार्यालय में बतौर IT इंजिनियर काम कर रहा था। कुछ महीने पहले उसका कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म होने के बाद अडानी कंपनी ने उसे काम से निकाल दिया था। जिसका बदला लेने के लिये IT इंजिनियर ने डेढ़ महीने के बाद अडानी इलेक्ट्रिसिटी के कार्यालय गया और अपना आई कार्ड दिखाकर अंदर दाखिल हुआ।
अडानी कार्यालय के दफ्तर में रखे 7 लैपटॉप अपने बैग में भरकर वहां से फरार हो गया। अडानी बिजली कंपनी के लोगों ने जब कार्यालय से लैपटॉप गायब देखा तो इसकी शिकायत MHB पुलिस को दी। जिसके MHB पुलिस ने CCTV की मदद से आरोपी को नालासोपारा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर से चोरी के 10 लैपटॉप को बरामद कर लिया गया है। आगे की जांच MHB पुलिस कर रही हैं।

