42.1 C
Uttar Pradesh
Friday, May 15, 2026

दूध, CNG के बाद अब पेट्रोल-डीजल भी महंगा…

दूध, CNG के बाद अब पेट्रोल-डीजल भी महंगा…

    दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3.25 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी हैं। नई दिल्ली में, पेट्रोल की कीमतें 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमतें 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई। इसके साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई है। मुंबई की बात करें तो पेट्रोल 106.68 और डीजल 93.14 प्रति लीटर के पास पहुंच गया है। कोलकाता में पेट्रोल 108.74 और डीजल 95.13 प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 103.67 और डीजल 95.25 प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल जैसे कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 110 के पार पहुंच गई हैं, जबकि बाकी अन्य राज्यों में डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के करीब है, इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही सीएनजी की कीमतों में भी 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों का बजट और बिगड़ गया है।

    अब दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में सीएनजी 2 रुपये महंगी मिलेगी। सीएनजी के दाम बढ़ने का सीधा असर ऑटो, कैब और निजी वाहनों के खर्च पर पड़ेगा, जिसका बोझ आखिर में आम जनता पर ही आएगा। वहीं मुंबई महानगर क्षेत्र में गुरुवार को ही सीएनजी की कीमत में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। नई दर लागू होने के बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत एमएमआर के कई इलाकों में सीएनजी 84 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इससे पहले उपभोक्ताओं को एक किलो सीएनजी के लिए 82 रुपये चुकाने पड़ते थे।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें