दिवा में खुला मटका जुगार का अड्डा ..
एसीपी, डीसीपी एवं क्राइम ब्रांच से लेकर सीपी ऑफिस तक देता हूँ हप्ता – जितेकर
दिवा पूर्व ठाणे। महारष्ट्र सरकार द्वारा मटका जुगार एवं झट-पट लाटरी पर प्रतिबन्ध होने के बावजूद ठाणे के शील-डायघर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मटका जुगार का धंधा गरीब बस्तियों में बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। स्थानीय व्यापारी संगठन, पत्रकार एवं जागरूक प्रतिनिधियों द्वारा द रेड स्टार न्यूज़ कार्यालय में मिली शिकायत के अनुशार जुगार माफिया एवं कुख्यात दादा नरेंद्र जितेकर द्वारा चलाया जा रहा है। यह जुगार का धंधा दिवा रेलवे स्टेशन के सामने सीता बाई निवास के पीछे 20 से 25 राइटरों के माध्यम से जुगार माफिया द्वारा चलाया जाता है। इस जुगार के माध्यम से गरीब एवं दिहाड़ी मजदूरों के साथ जालसाजी भी किया जाता है। जुगार माफिया द्वारा खुलेआम चेलेंज देकर कहता है कि एसीपी, डीसीपी, क्राइम ब्रांच से लेकर सीपी ऑफिस तक हप्ता देकर धंधा करता हूँ तो हमारे धंधे को कौन बंद कराएगा.? स्थानीय शील-डायघर पुलिस स्टेशन की भूमिका संदिग्ध होने के कारण कोई भी व्यापारी इन जुगार मफ़ियाओं से पंगा नहीं लेना चाहता। स्थानीय रहिवासियों एवं व्यापारियों ने न्यूज़ कार्यालय पर दूरसंचार के माध्यम से शिकायत करके कथित जुगार माफियाओं पर सख्त कार्यवाई के साथ साथ तड़ीपार करने की अपील की है। इस शिकायत पर न्यूज़ कार्यालय द्वारा लिखित रूप से स्थानीय शील-डायघर पुलिस स्टेशन, पुलिस उपायुक्त परिमंडल 01 एवं पुलिस आयुक्त कार्यालय ठाणे में की गयी है। अब देखना है कि पुलिस जुगार के धंधे पर कब कार्यवाई करती है.? या गरीब एवं दिहाड़ी मजदूरों को जुगार के माध्यम से लूटने वाले जुगार माफियाओं को संरक्षण प्रदान करती है।

