29.7 C
Uttar Pradesh
Wednesday, September 16, 2026

रेल मंत्री से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस विस्तार करने की मांग, रेलवे नेटवर्क से जुड़ेगा सिरसा?

रेल मंत्री से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस विस्तार करने की मांग, रेलवे नेटवर्क से जुड़ेगा सिरसा?

    सिरसा। श्री ब्राह्मण सभा प्रधान अर्जुन शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री को मांग पत्र भेजकर सिरसा रेलवे स्टेशन से यात्रियों और व्यापारियों की सुविधा के लिए कई रेलगाड़ियों के विस्तार, रूट परिवर्तन और नई ट्रेन चलाने की मांग की है। उन्होंने फरवरी 2024 में 890 करोड़ रुपये की लागत से बनी नई हांसी-महम-रोहतक रेल लाइन का लाभ देते हुए सिरसा से नई दिल्ली के बीच सुबह 4:30 बजे एक नई इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने या फिर तिलक ब्रिज ट्रेन (14085/86) का रूट बदलने का सुझाव दिया है, जिससे व्यापारी मात्र 244 किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली से काम निपटाकर वापस लौट सकें। पत्र में बताया गया है कि सिरसा स्टेशन पर हाइड्रेंट सुविधा और कैरिज एंड वैगन स्टाफ पहले से उपलब्ध है, तथा पावर हाउस के पास पड़ी रेलवे की फालतू जमीन पर 4 से 6 नई वाशिंग लाइनें बनाकर इस स्टेशन का कायाकल्प किया जा सकता है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें