44.2 C
Uttar Pradesh
Monday, May 18, 2026

AAP नेता सिंगला गिरफ्तार, 100 करोड़ के बैंक फ्रॉड में ED का एक्शन ..

AAP नेता सिंगला गिरफ्तार, 100 करोड़ के बैंक फ्रॉड में ED का एक्शन ..

      नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह से ही दिल्ली और गोवा समेत करीब सात ठिकानों पर ईडी की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई। सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और 100 करोड़ के बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में की गई है। कई घंटों तक चली तलाशी और पूछताछ के बाद दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया गया। एजेंसी ने दिल्ली और गोवा में एक साथ छापेमारी कर दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाए हैं। ईडी की टीम सोमवार सुबह ही सक्रिय हो गई थी। दिल्ली के अलावा गोवा में भी कई स्थानों पर एक साथ रेड डाली गई। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी लंबे समय से इस मामले में वित्तीय लेन-देन और कथित बैंक फ्रॉड की जांच कर रही थी। इसी कड़ी में सोमवार को सर्च ऑपरेशन के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक, दीपक सिंगला के खिलाफ वर्ष 2024 में भी ईडी ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। उस समय भी वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध लेन-देन को लेकर जांच की गई थी। अब एक बार फिर उसी मामले से जुड़े इनपुट और दस्तावेजों के आधार पर एजेंसी ने कार्रवाई तेज करते हुए गिरफ्तारी की है। ईडी फिलहाल जब्त किए गए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक फ्रॉड नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा रकम का इस्तेमाल किन माध्यमों से किया गया।

      AAP से जुड़े नेता की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। AAP ने मनीष सिसोदिया ने एक्स पोस्ट में कहा कि ED, CBI और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को अपने पर्सनल गुंडों की तरह इस्तेमाल करके मोदी जी विपक्ष के नेताओं को चुनाव जीतने से रोक सकते हैं, लेकिन देश की अर्थव्यव्स्था और रुपये की गिरती इज्जत को नहीं संभाल सकते। वहीं अनुराग ढांडा ने एक्स पोस्ट में कहा कि ED बीजेपी की चुनावी विंग बन गई है, इसलिए Drug Money और Terror Funds पर कोई काम ED नहीं कर पा रही जिसके लिए इसे बनाया गया था। आम आदमीं पार्टी के गोवा सह प्रभारी के यहां रेड ताकि गोवा में पार्टी की चुनाव तैयारियां बाधित हों। बीजेपी सरकार ने गोवा में कुछ काम तो किया नहीं, अब AAP से चुनाव में डर लग रहा है?

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें