31.8 C
Uttar Pradesh
Saturday, September 12, 2026

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से लू का अलर्ट जारी, कानपुर और मेरठ में स्कूल बंद! 

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से लू का अलर्ट जारी, कानपुर और मेरठ में स्कूल बंद! 

    मेरठ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। लू का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की दिक्कत को देखते हुए मेरठ और कानपुर के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। कानपुर जिले के स्कूलों में 31 मई तक की छुट्टी कर दी गई है। सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और लू की थपेड़े शरीर को झुलसा दे रही हैं। बुधवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा है। डॉक्टर लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं। इसके बाद ही घर से निकलने को कह रहे हैं।

    वहीं मेरठ जिले में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए डीएम डॉ. वीके सिंह ने आदेश जारी किया है। सभी बोर्ड के स्कूलों को 10वीं तक की कक्षाएं 21 से 23 मई तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि हीटवेव के समय बच्चों का स्कूल आना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। बच्चों को इससे बचाने के लिए 3 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। बुधवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। वहीं, सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें