36 C
Uttar Pradesh
Saturday, May 23, 2026

ठाणे पुलिस आयुक्त के सख्त आदेश के बावजूद निजामपुरा में खुला मटका जुगार का अड्डा.?

ठाणे पुलिस आयुक्त के सख्त आदेश के बावजूद निजामपुरा में खुला मटका जुगार का अड्डा.?

निजामपुरा भिवंडी, महाराष्ट्र सरकार द्वारा मटका जुगार एवं झट-पट लाटरी पर प्रतिबन्ध होने के बावजूद भिवंडी के निजामपुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मटका जुगार का धंधा गरीब बस्तियों में बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। स्थानीय व्यापारी संगठन, पत्रकार एवं जागरूक प्रतिनिधियों द्वारा द रेड स्टार न्यूज़ कार्यालय में मिली शिकायत के अनुशार जुगार माफिया द्वारा जुगार का धंधा भिवंडी के निजामपुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शिवाजी चौक के पास नज़राना टॉकीज के सामने 15 से 20 राइटरों के माध्यम से जुगार द्वारा चलाया जा रहा है। इस जुगार के माध्यम से गरीब एवं दिहाड़ी मजदूरों के साथ जबरी एवं लूटपाट भी किया जाता है। स्थानीय निजामपुरा पुलिस स्टेशन की भूमिका संदिग्ध होने के कारण कोई भी व्यापारी इन जुगार मफ़ियाओं से पंगा नहीं लेना चाहता। स्थानीय रहिवासियों एवं व्यापारियों ने न्यूज़ कार्यालय पर दूरसंचार के माध्यम से शिकायत करके कथित जुगार माफियाओं पर सख्त कार्यवाई के साथ साथ तड़ीपार करने की अपील की है। इस शिकायत पर न्यूज़ कार्यालय द्वारा लिखित रूप से स्थानीय निजामपुरा पुलिस स्टेशन, पुलिस उपायुक्त परिमंडल 02 एवं पुलिस आयुक्त कार्यालय ठाणे में की गयी है। अब देखना है कि पुलिस जुगार के धंधे पर कब कार्यवाई करती है.? या गरीब एवं दिहाड़ी मजदूरों को जुगार के माध्यम से लूटने वाले जुगार माफियाओं को संरक्षण प्रदान करती है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें