33.9 C
Uttar Pradesh
Sunday, May 24, 2026

चांडाल चौकड़ी के लोग नमाज के नाम पर सांप्रदायिकता फैलाना चाहते हैं – मुख्‍तार अब्‍बास नकवी

चांडाल चौकड़ी के लोग नमाज के नाम पर सांप्रदायिकता फैलाना चाहते हैं – मुख्‍तार अब्‍बास नकवी

    प्रयागराज, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी का यूपी के प्रयागराज में दिया गया बयान सुर्खियों में आ गया है। नकवी ने कहा कि चांडाल चौकड़ी के कुछ लोग नमाज के नाम पर सियासी सांप्रदायिकता फैलाना चाहते हैं। उनसे हमें बचकर रहना होगा। प्रयागराज के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने सड़क पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर अपनी बात रखी। नकवी ने कहा कि नमाज पढना ऊपर वाले के प्रति इबादत करना है। सड़क पर नमाज पढ़ने की व्‍यवस्‍था से आम जनता प्रभावित होगी। लोगों को आने जाने में दिक्‍कत होगी। इसलिए सभी मुस्लिम भाइयों को कानून का पालन करते हुए मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़नी चाहिए ताकि आमजन को परेशानी ना हो। गौरतलब है कि दो दिन पहले यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा था कि वह अपनी सरकार में किसी कीमत पर सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे। अगर लोग प्‍यार से मानेंगे तो ठीक है नहीं तो दूसरा तरीका अपनाया जाएगा। सीएम ने कहा था कि अगर नमाज पढ़ने वाले लोगों की संख्‍या ज्‍यादा है तो अपनी संख्‍या नियंत्रित करने पर ध्‍यान दें। सड़क आम लोगों के चलने के लिए तमाशा करने के लिए नहीं।

   सीएम योगी पर पलटवार करते हुए सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर जगह कम है और कोई सड़क पर नमाज पढ़ रहा है तो इसमें क्‍या दिक्‍कत है। सड़कों पर क्‍या होना चाहिए और क्‍या नहीं, इसके लिए नियम बने हुए हैं। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। भाजपा जानबूझकर ये मुद्दा उठा रही है जिससे असली मुद्दों से लोगों का ध्‍यान भटकाया जा सके।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें