36.5 C
Uttar Pradesh
Tuesday, May 26, 2026

यूपी के टोल प्लाजा पर अब बजेंगे देशभक्ति गीत और भजन?

यूपी के टोल प्लाजा पर अब बजेंगे देशभक्ति गीत और भजन?

   गाजियाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर देशभक्ति गीत और भजन बजाए जाएंगे। गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड़ ने रविवार को दुहाई टोल प्लाजा के निरीक्षण के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद यात्रियों में देशभक्ति और सकारात्मक माहौल बनाना है। टोल प्लाजा पर देशभक्ति गीत और भजन बजाने से यात्रियों के बीच अच्छा और सकारात्मक माहौल बनेगा। दुहाई टोल प्लाजा पर इसकी शुरुआत भी कर दी गई है।

    सीएम के आदेशों के बाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड़ ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे स्थित दुहाई टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, हरियाली और टोल परिसर की व्यवस्थाओं को देखा। डीएम ने कहा कि टोल प्लाजा पर साफ-सुथरा और अच्छा माहौल यात्रियों के लिए जरूरी है। निरीक्षण के दौरान टोल प्लाजा पर तैयार किए गए घने हरित क्षेत्र ने अधिकारियों का ध्यान खींचा। यहां मियावाकी पद्धति से बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस तरीके से लगाए गए पौधे तेजी से बढ़ते हैं और ज्यादा घना हरित क्षेत्र तैयार करते हैं। परिसर में नीम, अर्जुन, जामुन, कचनार, अशोक और आम समेत कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं।

    टोल प्लाजा पर बांस से बने सुरक्षा अवरोधक भी लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह स्टील के मुकाबले सस्ता और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि बांस और मिट्टी पर्यावरण के लिए फायदेमंद होता है, डीएम ने सार्वजनिक शौचालयों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई भी देखी। व्यवस्थाएं ठीक मिलने पर उन्होंने अधिकारियों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पौधारोपण भी किया और व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर रखने के निर्देश दिए।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें