32.3 C
Uttar Pradesh
Monday, August 31, 2026

मुस्लिम सदस्य ने की थी गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग, संविधान सभा का अनसुना इतिहास?

मुस्लिम सदस्य ने की थी गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग, संविधान सभा का अनसुना इतिहास?

   नई दिल्ली, मुस्लिम समुदाय के कुछ वर्गों द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग के बीच, संविधान सभा की बहसों पर एक नजर डालने से पता चलता है कि दो मुस्लिम सदस्यों ने गायों की हत्या पर राज्य के रुख को स्पष्ट रूप से परिभाषित करने की मांग की थी, जिनमें से एक ने तो इसे मौलिक अधिकारों के हिस्से के रूप में प्रतिबंधित करने का भी आह्वान किया था। सैयद मुहम्मद सादुल्ला ने कुरान के एक आदेश – ला इकराहा फिद दीन का हवाला देते हुए कहा था कि धर्म के नाम पर कोई जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर संविधान निर्माता सीधे तौर पर कहते हैं कि गाय को धार्मिक आधार पर वध से बचाया जाना चाहिए, तो वह उनके काम में बाधा नहीं डालना चाहते। उन्होंने हालांकि कहा कि अगर इसके पीछे आर्थिक कारण बताए गए तो वह गाय संरक्षण से संबंधित संशोधनों का समर्थन नहीं करेंगे।

    पंडित ठाकुर दास भार्गव द्वारा प्रस्तावित एक संशोधन पर विचार करने के लिए हुई चर्चा में कहा गया था कि राज्य आधुनिक और वैज्ञानिक तर्ज पर कृषि और पशुपालन को संगठित करने का प्रयास करेगा और विशेष रूप से मवेशियों की नस्लों के संरक्षण और सुधार के लिए कदम उठाएगा तथा गाय और अन्य उपयोगी मवेशियों, विशेष रूप से दुधारू और भार ढोने वाले मवेशियों और उनके बछड़ों के वध पर रोक लगाएगा।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें