35.3 C
Uttar Pradesh
Tuesday, June 9, 2026

यूपी के PCS अफसर जल्द प्रमोट होकर बनेंगे आईएएस?

यूपी के PCS अफसर जल्द प्रमोट होकर बनेंगे आईएएस?

  लखनऊ, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 33 चुनिंदा अधिकारियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। यह अधिकारी जल्द ही पीसीएस से प्रमोट होकर भारतीय प्रशासिनक सेवा (आईएएस) अधिकारी बन जाएंगे। दिल्ली में 10 जून को डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी की मीटिंग होगी। इसमें सन 2010, 2011 और 2012 बैच के पीसीएस अफसरों के नामों पर विचार होगा। इसके बाद 33 अधिकारियों का प्रमोशन किया जाएगा। राज्य में आईएएस के पदों की तादाद बढ़ने से सन 2012 बैच के भी कुछ अधिकारियों को प्रमोशन का मौका मिल सकता है। राज्य में साल 2010 बैच के पीसीएस सेवा के आठ अधिकारी हैं। सन 2011 के बैच के 21 अफसर हैं। इन दोनों बैचों के अधिकारियों की कुल संख्या 29 होती है। इसके बाद चार पद रिक्त बचेंगे। इन पदों पर 2012 बैच के कुछ अधिकारियों को प्रमोशन मिल सकता है।

   सन 2010 और 2011 बैच के पीसीएस अधिकारियों के आईएएस बनने का मार्ग प्रशस्त होने से उनमें उत्साह है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने प्रमोशन के लिए प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग को भेजा था। इसके बाद विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। इससे लंबे समय से प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे पीसीएस अधिकारियों में उत्साह है। डीपीसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अफसरों को आईएएस कैडर में नियुक्ति मिलेगी।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें