35.3 C
Uttar Pradesh
Tuesday, June 9, 2026

मासूम बच्चों को दही में जहर देकर मार डाला, आरोपी हिरासत में?

मासूम बच्चों को दही में जहर देकर मार डाला, आरोपी हिरासत में?

     गोरखपुर, गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने 2 मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला। घटना के बाद से एक तरफ जहां परिजन सदमे में है, तो वहीं गांव में मातम पर पसरा हुआ है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 5 स्थित बरवार गांव में एक ऐसी घटना घटी, जिसमें सभी को हिलाकर रख दिया। बता दें कि गांव के रहने वाले सत्यम कनौजिया के खिलाफ उसके पिता ने थाने में तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात आरोपी सत्यम कनौजिया अपने दो मासूम बच्चों 8 वर्षीय बेटी परी और 5 वर्षीय बेटे अक्षत को घर लेकर था। इस दौरान उसकी पत्नी अपने मायके में थी। दोनों को दही में सल्फास मिलकर खिला दिया। सब कुछ देर बाद दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी और मुंह से झाग निकालने के साथ ही उल्टी होने लगी। बच्चों के बाबा को जब इस बात की जानकारी हुई, तो अन्य परिजनों को इसकी सूचना दी और तत्काल बच्चों को अस्पताल लेकर गए। बिहारी मेंटल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह 5:00 बजे दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। वहां रो रो कर बुरा हाल है।

    इस घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि आखिर कोई पिता अपने दो मासूम बच्चों की हत्या इस तरह कैसे कर सकता है। वहीं आरोपी की बहन और पत्नी का कहना है कि वह ऑटो चलाता है। हालांकि उसका मानसिक रोग का इलाज भी चल रहा है। वह आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ता रहता है। आरोपी की सास का कहना है कि सत्यम ने कुछ दिनों पहले लोन पर ऑटो लिया था, जिसकी किस्त भरने का दबाव वह हम लोगों पर बनाता रहता है। हमने इस बात से मना किया तो वह नाराज रहने लगा, हमें पूरा विश्वास है कि उसने इसी बात को लेकर दोनों बच्चों की हत्या की है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें