32.2 C
Uttar Pradesh
Saturday, June 13, 2026

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी में रेड अलर्ट – 100 की स्पीड से चल रही हवाएं?

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी में रेड अलर्ट – 100 की स्पीड से चल रही हवाएं?

   नई दिल्ली। दिल्ली-NCR के लोगों को अगले कुछ घंटों तक सतर्क रहने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश सरकार और आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भीषण आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के दायरे में दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली से सटे कई जिले शामिल हैं। अलर्ट के अनुसार अगले 3 घंटों में तेज आंधी, बिजली गिरने, मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

   अलर्ट मैप के मुताबिक प्रभावित क्षेत्र दिल्ली की सीमा से लगे पश्चिमी यूपी के बड़े हिस्से में फैला हुआ है, जिसमें मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा और आगरा तक का इलाका शामिल है। मौसम विभाग ने भी दिल्ली-NCR में गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

क्या करें?
घरों और सुरक्षित इमारतों के अंदर रहें।
पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें।
अनावश्यक यात्रा से बचें।
वाहन खुले में पार्क न करें।
बिजली चमकने के दौरान मोबाइल या धातु की वस्तुओं का उपयोग खुले स्थान पर न करें।

क्या न करें?
पेड़ों के नीचे न खड़े हाें।
जलभराव वाली सड़कों से गुजरने की कोशिश न करें।
बच्चों और पालतू जानवरों को बाहर न छोड़ें।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें