32.2 C
Uttar Pradesh
Saturday, June 13, 2026

DIG ने बनाया प्लान – भोजपुर में 15 जून के बाद अवैध बालू माफियाओं पर कसा जाएगा शिकंजा?

DIG ने बनाया प्लान – भोजपुर में 15 जून के बाद अवैध बालू माफियाओं पर कसा जाएगा शिकंजा?

    आरा। आर्थिक अपराध इकाई के डीआजी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने गुरुवार को गीधा स्थित आईओसी सभागार में अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में भोजपुर एसपी राज, पटना पश्चिम के एसपी भानु प्रताप सिंह, भोजपुर, सारण (छपरा) एवं अरवल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में भोजपुर, सारण, अरवल तथा आसपास के क्षेत्रों में अवैध बालू खनन, परिवहन और इससे जुड़े संगठित नेटवर्क की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

   अधिकारियों से वर्तमान स्थिति, अब तक की कार्रवाई, संवेदनशील क्षेत्रों और आगे की रणनीति के संबंध में जानकारी ली गई।डीआइजी ने निर्देश दिया कि 15 जून के बाद खनन पर रोक लागू होते ही निगरानी और सख्त कर दी जाए। अवैध खनन की शिकायत मिलने पर सोन नदी में स्पीड बोट के माध्यम से संयुक्त अभियान चलाने तथा नदी क्षेत्र में लगातार गश्ती सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा कोईलवर पुराने पुल के पास लगाए गए लोहे के बैरियर को दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया गया। समीक्षा पाया कि भोजपुर में चार स्पीड वोट है। लेकिन, पटना व सारण में अभाव है। जल्द उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। बैठक में ओवरलोडिंग तथा बिना वैध दस्तावेजों के बालू परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर और त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। इसके लिए विभिन्न जिलों की पुलिस, परिवहन विभाग और अन्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता बताई गई।

    डीआईजी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नियमित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को भी कहा गया।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें