32.2 C
Uttar Pradesh
Saturday, June 13, 2026

अदालत में जज की कुर्सी पर बैठ गई मह‍िला, फैसला सुनाने की करने लगी जिद?

अदालत में जज की कुर्सी पर बैठ गई मह‍िला, फैसला सुनाने की करने लगी जिद?

    वाराणसी। जिला जज की अदालत में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला अचानक जज की कुर्सी पर बैठ गई। यह दृश्य देखकर अदालत में उपस्थित सभी कर्मचारी चकित रह गए। सभी ने तुरंत महिला से कुर्सी छोड़ने का अनुरोध किया, लेकिन वह वहीं बैठी रही। अदालत में उत्पन्न शोर-शराबा सुनकर आस-पास के अन्य कर्मचारी, अधिवक्ता और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और महिला को कुर्सी से हटाने का प्रयास करने लगे। लेकिन महिला ने उन सभी से उलझना शुरू कर दिया। इसके साथ ही मह‍िला की हरकतों को लेकर भी काफी चर्चा पर‍िसर में बनी रही। न्यायालय की सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रद्युम्न सिंह ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया। उन्होंने महिला को कुर्सी से हटाया और उसे अदालत से बाहर ले जाकर कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला की पहचान वंदना के रूप में की है। बताया गया क‍ि वह पहले भी ऐसी हरकत कर चुकी है। इस घटना के समय जिला जज अवकाश पर थे, जिसके कारण अदालत में लंबित मामलों की सुनवाई दूसरी अदालत में चल रही थी। महिला की इस हरकत ने न केवल अदालत के कामकाज को बाधित किया, बल्कि वहां उपस्थित सभी लोगों को भी असहज कर दिया।

   अधिवक्ताओं और अन्य कर्मचारियों ने इस घटना की निंदा की और कहा कि अदालतों में इस तरह की हरकतें अस्वीकार्य हैं। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालयों को ऐसी घटनाओं से बचाने के लिए सख्त सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है। वहीं पुल‍िस ने बताया क‍ि मह‍िला मानस‍िक रूप से समस्‍याग्रस्‍त रही है और पूर्व में भी इसी प्रकार की हरकत कर चुकी है। घटना के बाद पुल‍िस ने महि‍ला को उसके घर पहुंचा द‍िया है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें