पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर देशविरोधी गतिविधियों लिप्त भोपाल व सहारनपुर से गिरफ्तार?
भोपाल। मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने भोपाल के काजीकैंप और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है। भोपाल के काजीकैंप से गिरफ्तार 34 वर्षीय मोहम्मद फराज को न्यायालय में प्रस्तुत कर 16 जून तक के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं सहारनपुर के नईम अब्दुल्ला की गिरफ्तारी की जानकारी सार्वजनिक नहीं की। आरोपित ने यह भी बताया कि इंडियन मुजाहिदीन की ट्रेनिंग के वीडियो भी उसके पास हैंडलर्स ने भेजे थे। उन्होंने यह भी कहा था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था स्वीकार नहीं है। इसके लिए लड़के तैयार किए जा रहे हैं। सभी के पास हथियार होने चाहिए। समय आने पर हिंदुस्तानी शासन को उखाड़ फेंकेंगे और शरीयत लागू करेंगे। एटीएस अब उससे पूछताछ कर देश-विदेश और प्रदेश में नेटवर्क और उसे होने वाली फंडिंग के बारे जानकारी जुटाई जा रही है। उसके इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स, मोबाइल में उपलब्ध दस्तावेज और काल डिटेल रिकार्ड की भी जांच की जा रही है। पता किया जाएगा कि वह किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं जुड़ा है।
भोपाल एटीएस की टीम ने यूपी एटीएस व एसटीएफ के साथ मिलकर देवबंद निवासी 38 वर्षीय नईम अब्दुल्ला को सहारनपुर के नानौता कस्बे से गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई। आरोपित नईम पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। उसके इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर भोपाल एटीएस काफी समय से नजर रख रही थी। टीम ने आरोपित और उसके स्वजनों के मोबाइल भी कब्जे में लिए हैं। आरोपित के कमरे से कई धार्मिक साहित्य व किताबें भी बरामद की हैं।

