41.9 C
Uttar Pradesh
Tuesday, June 16, 2026

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में लघु शोध मूल्यांकन का भुगतान पहले करेंगे कॉलेज?

 पूर्वांचल विश्वविद्यालय में लघु शोध मूल्यांकन का भुगतान पहले करेंगे कॉलेज?

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर परीक्षा सत्र 2025-26 में लघु शोध के मूल्यांकन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।इसके तहत विश्वविद्यालय द्वारा नामित बाह्य परीक्षकों को प्रति लघु शोध 25 रुपये की दर से पारिश्रमिक का भुगतान संबंधित महाविद्यालयों को व्यावहारिक परीक्षा की भांति करना होगा। प्रति लघु शोध 25 रुपये पारिश्रमिक देने के निर्देश के तहत महाविद्यालयों को पहले बाह्य परीक्षकों को भुगतान करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लघु शोध मूल्यांकन के लिए निर्धारित पारिश्रमिक का भुगतान कॉलेज स्तर पर ही किया जाएगा।

    अभिलेख व बीजक मिलने पर राशि लौटाएगा विश्वविद्यालय के तहत यह व्यवस्था की गई है कि महाविद्यालय भुगतान से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेखों एवं साक्ष्यों के साथ बीजक विश्वविद्यालय को प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विश्वविद्यालय संबंधित महाविद्यालयों को उक्त धनराशि का भुगतान करेगा। परीक्षा समिति के निर्णय के क्रम में जारी इन निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है। यह आदेश 13 जून को जारी किया गया।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें