40.8 C
Uttar Pradesh
Sunday, June 14, 2026

स्वतंत्र देव सिंह का प्रयागराज से बड़ा आह्वान, यूपी और देश के लिए मोदी-योगी का साथ है जरूरी?

स्वतंत्र देव सिंह का प्रयागराज से बड़ा आह्वान, यूपी और देश के लिए मोदी-योगी का साथ है जरूरी?

    प्रयागराज। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा जनता के बीच जा रही है। उपलब्धियों को गिनाने के साथ जनमानस से संवाद भी कर रही है। इस कार्य में सरकार के मंत्रियों को भी लगाया गया है। रविवार को भरद्वाजपुर में ऐसा ही आयोजन किया गया। इसमें जल शक्तिमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ आम जन से संवाद किया। कहा – बच्चों का ख्याल रखें, वे राष्ट्र की धरोहर हैं। बेटे बेटियों पर कभी हाथ न उठाएं। सभी अभिभावक समय से घर पहुंचे, बच्चों से निरंतर बातचीत करें। पूरे परिवार के साथ बैठें और भोजन करें। याद दिलाया कि स्वच्छता और शुद्ध पानी की वजह से गोरखपुर में जापानी बुखार से बच्चे अब नहीं मरते हैं, इसलिए मोदी और योगी को छोड़ना नहीं है। इस मौके पर लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग बनाने का भी प्रयास हुआ। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि एक पेड़ दस बच्चों के बराबर हैं। हम सब को चाहिए कि उनकी देखभाल करें। आयोजन के दौरान स्वच्छता कर्मियों, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया और पौधे भी लगाए गए।

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए कहा कि 15 वर्ष मुख्यमंत्री और 12 वर्ष प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वह भी बिना एक दिन छुट्टी लिए। ऐसा इसलिए कि वह गरीब परिवार से आते हैं। उन्हें गरीबी का एहसास है। अपने कार्यकाल में चार करोड़ पक्का मकान, 81 करोड़ लोगों का पेट भरने, 12 करोड़ लोगों को शौचालय देने का कार्य काशी में प्रधानमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाया, जनमानस को स्वच्छता का संदेश दिया। हम सब को स्वच्छता के इस महामंत्र को आत्मसात करना होगा। भरद्वाजपुरम में सेवा बस्ती में स्वच्छता एवं प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण कार्यक्रम में शामिल होते हुए उन्होंने चौपाल में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें