36.4 C
Uttar Pradesh
Sunday, June 21, 2026

हनुमान मंदिर के सामने बना सभा मंडप गिरा, 7 लोगों की मौत, 30 श्रद्धालु घायल?

 हनुमान मंदिर के सामने बना सभा मंडप गिरा, 7 लोगों की मौत, 30 श्रद्धालु घायल?

  परभणी। महाराष्ट्र के परभणी जिले से एक दुखद घटना की खबर आई है। परभणी जिले के मानवत तालुका के यशवाड़ी में मशहूर हनुमान मंदिर के सामने बना सभा मंडप गिर गया है। कम से कम सात भक्तों की मौत हो गई और अन्य 30 घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। मंडप के नीचे फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

  दरअसल परभणी जिले के मानवत तालुका के यशवाड़ी में स्थित हनुमान मंदिर बहुत मशहूर है। यहां पूरे महाराष्ट्र से श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। शनिवार होने के कारण वहां काफी भीड़ थी। साथ ही वीकेंड की छुट्टी होने के कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों से कई श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आए थे। तभी अचानक मंदिर के सामने बना सभा मंडप गिर गया। हादसे के बाद वहां भगदड़ मच गया। कम से कम सात भक्तों की मौत हो गई और अन्य 30 घायल हो गए। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मानवत के तहसीलदार पांडुरंग मोचेवाड ने कहा कि लगभग छह घायल श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और समन्वित प्रयासों से फंसे हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें