36.8 C
Uttar Pradesh
Thursday, June 25, 2026

पिंपलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न ..

पिंपलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न ..
काशी के विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया अनुष्ठान

मुंबई। कांदिवली पश्चिम स्थित गणेश चौक के नव-निर्मित पिंपलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर काशी से पधारे विद्वान आचार्यों एवं पंडितों ने विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार तथा विशेष यज्ञ-अनुष्ठान के माध्यम से भगवान पिंपलेश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव का दर्शन किया तथा जल, दुग्ध और पंचामृत से अभिषेक कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने महादेव के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। आयोजन समिति द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गई थीं।
समारोह में अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्री विजय देवुरकर, श्री एम. एस. कृष्णन तथा वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट विनोद पाठक ने उपस्थित होकर भगवान पिंपलेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन किया तथा मंदिर के उज्ज्वल भविष्य एवं क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। पिंपलेश्वर महादेव मंदिर आने वाले समय में क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनेगा। प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन महाआरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। पूरे आयोजन में भक्तिभाव, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

.. कौशल विनोद पाठक

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें