32.9 C
Uttar Pradesh
Tuesday, July 21, 2026

आशीर्वाद गीतगंगा ग़ज़ल सागर समारोह सम्पन्न ..

आशीर्वाद गीतगंगा ग़ज़ल सागर समारोह सम्पन्न ..

मुंबई, आज के समय में ऐसे साहित्यिक और सांस्कृतिक आयोजन विरले मिलते हैं जहाँ गंभीर साहित्यिक गोष्ठियाँ और उच्चस्तरीय कवि सम्मेलन हो, वहीं आशीर्वाद संस्था द्वारा आयोजित “गीत गंगा ग़ज़ल सागर” ने साहित्य, संगीत और संस्कृति का एक अविस्मरणीय संगम प्रस्तुत किया। यह उद्गार साझा किये सुप्रसिद्ध भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा जी ने जो  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर, कवि दास नारायण अग्रवाल की कृति “कृष्ण पद” का भव्य लोकार्पण हुआ। पुस्तक के अनावरण के साथ ही कृष्ण भक्ति पर सारगर्भित विचारों का आदान-प्रदान किया गया प्रो. करूणाशंकर उपाध्याय, विरेन्द्र याज्ञिक, नेशनल एक्प्रेस के संस्थापक विपिन गुप्ता ने, जिन्होंने कार्यक्रम में गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर आशीर्वाद के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल एवं सुभाष अग्रवाल ने अनूप जलोटा को आशीर्वाद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया सुधिजनों के बीच, जिसमें सूफी गायिका कविता सेठ ने भजन गाकर सबका दिल जीत लिया, साथी अरुण बख्शी ने भी अपनी गायकी से समां बांध दिया।

कार्यक्रम का सबसे भावपूर्ण क्षण तब आया जब भजन सम्राट अनूप जलोटा ने बिना किसी वाद्य-संगत के, केवल अपनी मधुर और सधी हुई आवाज़ में तरन्नुम के साथ, अनेक लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए। प्रतिष्ठित कवियों और शायरों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ किया जिनमें थे देवमणि पांडेय, महेश दुबे, नारायण अग्रवाल, ओबेद आज़म आजमी, नवीन चतुर्वेदी, अर्चना जौहरी, डॉ शैलेश श्रीवास्तव, रजिया रागिनी व विनोद दुबे, रवि यादव, शिवदत्त अक्स । शायराना अंदाज में कुमार जैन ने कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर संचालन किया।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें