आंगनबाड़ी में पोषण आहार के नाम धोखा… नमक-पूरी खाते दिखे मासूम?
मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ग्राम ककरा स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चों को पोषण आहार के नाम पर नमक के साथ पूरी परोसी गई। बच्चे यह भी कह रहे हैं कि उन्होंने पूरी नमक के साथ ही खाई। जबकि विभाग का दावा है कि वीडियो सब्जी परोसे जाने से पहले का है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं परियोजना अधिकारी अखिलेश दीपंकर का कहना है कि 26 जुलाई को मारपीट की घटना पर शिवम स्व सहायता समूह की अध्यक्ष राधा बाई बीच-बचाव करने गई थीं। उनकी बेटी ने फोटो-वीडियो बनाए थे। पुलिस तक मामला न पहुंचे, इसलिए दबाव बनाने के लिए पुराना वीडियो वायरल किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंप दी है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) राजेंद्र बांगड़े ने बताया कि यह वीडियो करीब तीन माह पुराना है। रसोइए का कहना है कि सब्जी परोसने से पहले का वीडियो बनाया गया है। आधा-अधूरा वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।

