स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का लड्डू वितरण समारोह!
मीरा रोड स्टेशन के पास आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम

मीरा रोड। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, मीरा भाईंदर शहर जिला की ओर से 15 अगस्त 2026 को लड्डू वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे मीरा रोड स्टेशन के बस स्टॉप के पास आयोजित होगा। कार्यक्रम के आयोजक श्री हनीत शर्मा ने नागरिकों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति
समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीरा भाईंदर शहर जिला के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इनमें विनोद पाठक वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, मीरा भाईंदर शहर जिला, शाहनवाज सिद्दीकी जिलाध्यक्ष, अल्पसंख्यक विभाग तथा किशोर गवली सरचिटणीस, मीरा भाईंदर शहर जिला की विशेष उपस्थिति रहेगी। इसके साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में सहभागी होंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर एकता और भाईचारे का संदेश
लड्डू वितरण के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की खुशी नागरिकों के साथ साझा करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता के प्रति अपने दायित्व को दोहराने का दिन भी है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ जोड़ने और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजकों ने मीरा रोड एवं आसपास के नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
जय हिंद! वंदे मातरम्!
.. कौशल विनोद पाठक – विशेष रिपोर्ट

