29.6 C
Uttar Pradesh
Wednesday, September 23, 2026

बंगाल लायन के आशीर्वाद से हावड़ा में गूंजा गणपति का जयघोष?

बंगाल लायन के आशीर्वाद से हावड़ा में गूंजा गणपति का जयघोष?
हनीथ शर्मा के नेतृत्व में सात दिवसीय गणेश महोत्सव बना आस्था, संस्कृति और एकता का पर्व..

हावड़ा।  बंगाल की धरती पर सात दिनों तक गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से हावड़ा भक्तिमय रहा। हनीथ एम. शर्मा के नेतृत्व में आयोजित भव्य सात दिवसीय गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। बंगाल लायन दादा के आशीर्वाद ने इस आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। श्रद्धालुओं ने दादा के स्वस्थ, दीर्घायु एवं शतायु जीवन के लिए विशेष प्रार्थना की। महोत्सव की भव्य तस्वीरों में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता की झलक साफ दिखाई दी। पूजा-अर्चना, आरती और सांस्कृतिक गतिविधियों ने सातों दिनों तक वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। हजारों लोगों ने भक्तिमय संगीत का आनंद लिया और इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोग शामिल हुए

इस अवसर पर मधुकर सर व एडवोकेट विनोद पाठक जी के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी हुई, जिसमें सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा भविष्य में ऐसे आयोजनों को और व्यापक स्वरूप देने पर विचार-विमर्श किया गया। हावड़ा का यह गणेश महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति के साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देने वाला यादगार पर्व बनकर सामने आया।

.. कौशल विनोद पाठक – पाठक इंफो मीडिया

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें