29.6 C
Uttar Pradesh
Wednesday, September 23, 2026

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता था शोषण, महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाला ढोंगी साधु गिरफ्तार?

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता था शोषण, महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाला ढोंगी साधु गिरफ्तार?

मथुरा। महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और मारपीट करने वाले आरोपी साधु हिम्मत गिरी को पीड़ित महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी साधु संबंध बनाने के साथ-साथ महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो भी बना लेता था। इसके बाद वह इन वीडियो के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल करता था। बदनामी के डर से कई महिलाएं उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से कतराती थी। जब साधु की हरकतें अत्यधिक बढ़ गई, तो महिलाओं के साथ मारपीट की शिकायतें भी सामने आने लगीं। फेसबुक के जरिए महिलाओं को फसाने का जाल एक अन्य पीड़िता के अनुसार, फेसबुक के माध्यम से उसकी आरोपी साधु से पहचान हुई थी। आरोपी साधु अलग-अलग फर्जी नामों से महिलाओं उसे संपर्क साधता था। वह खास तौर पर निसंतान और विधवा महिलाओं को अपने झांसे में फसता था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने की कोशिश करने पर आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलता रहता था और उसने पीड़िता के साथ मारपीट कर उसके बाल भी खींचे थे।

योजना बनाकर वृंदावन बुलाया और की पिटाई साधु हिम्मत गिरी को पकड़ने के लिए पीड़ित महिलाओं ने विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारीयों से संपर्क किया। विहिप के मथुरा महानगर गोरक्षा प्रमुख लक्ष्मण सिंह के अनुसार, महिलाओं और विहिप कार्यकर्ताओं ने मिलकर साधु को पकड़ने का जाल बिछाया और संपर्क करके उसे वृंदावन बुलाया। जैसे ही साधु चैतन्य बिहार स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंचा, पीड़ित महिलाएं भी वहां पहुंच गई। महिलाओं ने साधु के बाल पकड़े, चप्पलों और लाठी-डंडों से उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद उसे कमरे से खींचकर गेस्ट हाउस के बाहर लाया गया, जहां लात घूंसो से उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने साधु हिम्मत गिरी को अपनी हिरासत में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे वृंदावन को कोतवाली ले गई है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें