25.7 C
Uttar Pradesh
Thursday, October 29, 2026

मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत?

पिपरीडीह, वाराणसी भटनी रेलमार्ग पर पनियरा हाल्ट के पास बुधवार की दोपहर में वाराणसी से मऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। ट्रेन ड्राइवर ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी ने मौकै पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। काफी देर बाद मृतक की पहचान गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के सुरेमापुर निवासी मुन्नी सिंह पुत्र स्व. सूबेदार सिंह के रूप में हुई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक महारे धाम पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाता था। मृतक की पत्नी रंजू तथा दो बेटियां श्रृष्टि 13, श्रेया 16 सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। आरपीएफ ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें