21.2 C
Uttar Pradesh
Wednesday, October 21, 2026

खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में टकराने से स्कूटी सवार युवकों की मौत?

सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में टकराने से स्कूटी सवार युवकों की मौत !

सोनभद्र, रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र यादव ने बताया कि क्षेत्र के भगेलपुर गांव निवासी राकेश भारती (21) पुत्र बबुन्दर भारती और रॉबर्ट्सगंज के पुसौली निवासी महेंद्र भारती (23) पुत्र रामहरख भारती स्कूटी से ख़लियारी से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे डोरिया गांव के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। रामगढ़-ख़लियारी मार्ग पर रविवार की रात हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। रायपुर थाना क्षेत्र के डोरिया गांव के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर में गंभीर चोट आने से उनकी जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें