अद्विक धर्मेंद्र पाठक का 7वां जन्मदिन बेमिसाल अंदाज में मनाया गया
मुंबई। नन्हे-मुन्ने और होनहार अद्विक धर्मेंद्र पाठक का 7वां जन्मदिन हर्षोल्लास, उमंग और पारिवारिक प्रेम के साथ बेहद शानदार एवं बेमिसाल अंदाज में मनाया गया। जन्मदिन समारोह में परिवारजनों, रिश्तेदारों और मित्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। केक काटने के साथ ही पूरा माहौल “हैप्पी बर्थडे अद्विक” की शुभकामनाओं से गूंज उठा। अद्विक के चेहरे की मुस्कान और बच्चों की खुशियों ने समारोह को और भी यादगार बना दिया।
इस अवसर पर सभी ने अद्विक को स्वस्थ, दीर्घायु, खुशहाल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। परिवार के सदस्यों ने कहा कि अद्विक की मासूम मुस्कान और चंचलता पूरे परिवार के लिए खुशियों का अनमोल खजाना है। 7वें जन्मदिन का यह खास अवसर प्यार, आशीर्वाद और खुशियों से भरा रहा और परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगा।
विशेष रिपोर्ट : कौशल विनोद पाठक – विशेष संवाददाता

