29.8 C
Uttar Pradesh
Tuesday, August 25, 2026

जौनपुर में ढाई करोड़ की ठगी – गिरोह सरगना गिरफ्तार?

जौनपुर में ढाई करोड़ की ठगी – गिरोह सरगना गिरफ्तार?

   जौनपुर। साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी महेश पाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने बजाज कंपनी से लोन दिलाने, इन्वेस्टमेंट कराने, बजाज रन टूर एंड ट्रैवेल्स व इंश्योरेंस पैकेज के नाम पर देश भर में हजारों लोगों से ढाई करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.45 लाख रुपये, तीन स्मार्ट व तीन की-पैड मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, एक कूटरचित आधार कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, विभिन्न बैंकों के नौ पासबुक व सात चेक बुक मिले हैं। एएसपी (सिटी) व नोडल साइबर क्राइम आयुष श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया छानबीन में जुटी टीम ने मिले सुराग पर बरसठी थाना क्षेत्र के पपरावन गांव निवासी गिरोह के सरगना शुभम सिंह को शुक्रवार की रात 8.30 बजे सुखलालगंज रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपित के विरुद्ध साइबर थाना व महाराष्ट्र में एक-एक मुकदमा दर्ज होने के साथ ही देश के विभिन्न प्रांतों से साइबर क्राइम पोर्टल पर 20 से अधिक साइबर ठगी व धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

   ग्राहक जब पूरी तरह संतुष्ट हो जाता था, तब प्रोसेसिंग शुल्क, वेरिफिकेशन, इंश्योरेंस शुल्क, कैश बैक, लोन अप्रूवल व अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर धनराशि जमा कराता था। आधार कार्ड पर फर्जी पता अंकित कर कूटरचित आधार कार्ड तैयार कराता था। इन्हीं के माध्यम से फर्जी तरीके से सिम कार्ड लेकर साइबर ठगी में उपयोग करता था। खुलवाए गए कई बैंक खातों में लोगों से धनराशि जमा कराता था। इसके बाद जौनपुर व आसपास के जिलों में एटीएम कार्ड, चेक बुक व सहज जनसेवा केंद्र के माध्यम से तुरंत रकम निकाल लेता था। इस तरह से अब तक 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका था।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें