36.2 C
Uttar Pradesh
Friday, June 12, 2026

हिमाचल में गजब का खेल – बेच दिए 19 लाख के मुर्गे, धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज,

हिमाचल में गजब का खेल – बेच दिए 19 लाख के मुर्गे, धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज,

   नाहन। हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के पुलिस थाना माजरा में करीब 19.38 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि एग्रीमेंट के तहत पालन के लिए दिए गए मुर्गों को कंपनी की अनुमति के बिना बेच दिया गया, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। पुलिस के अनुसार QSA Poultry India Pvt. Ltd. के अधिकृत प्रतिनिधि जसविंद्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी ने एग्रीमेंट के तहत प्रीति निवासी टोका नगला, जिला सिरमौर को 8143 चूजे पालन के लिए दिए थे। उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि शिकायत के अनुसार इम्तियाज हाशमी, प्रीति और अन्य गारंटरों ने तैयार मुर्गों को कंपनी की अनुमति के बिना रात के समय बेच दिया।

   उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कथित कृत्य से कंपनी को लगभग 19.38 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें