40.4 C
Uttar Pradesh
Saturday, June 27, 2026

श्री सिद्धिविनायक के दर्शन कर कृतार्थ हुआ अंकुर शर्मा का परिवार?

श्री सिद्धिविनायक के दर्शन कर कृतार्थ हुआ अंकुर शर्मा का परिवार?
मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी का जताया विशेष आभार!

मुंबई। दिसंबर 2025 की भीषण सड़क दुर्घटना के बाद जीवन के कठिन दौर से गुजर रहे अंकुर शर्मा और उनके परिवार के लिए उनकी 14वीं वैवाहिक वर्षगांठ जीवनभर की अविस्मरणीय स्मृति बन गई। भगवान श्री सिद्धिविनायक के पावन दरबार में दर्शन कर पूरा परिवार भाव-विभोर हो उठा और उन्होंने परिवार के सुख, स्वास्थ्य एवं शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। गंभीर मस्तिष्क चोट के कारण व्हीलचेयर पर निर्भर श्रीमती पूनम शर्मा अपने पति अंकुर शर्मा, पुत्री वंशिका, पुत्र देवांश तथा निजी नर्स के साथ मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रशासन के सहयोग से परिवार ने सहज एवं शांतिपूर्ण ढंग से भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। दर्शन के पश्चात अंकुर शर्मा ने कहा कि दुर्घटना के बाद यह उनकी पहली वैवाहिक वर्षगांठ थी। ऐसे कठिन समय में भगवान सिद्धिविनायक के दर्शन ने पूरे परिवार को नई ऊर्जा, आत्मबल और आशा प्रदान की है।

इस अवसर पर अंकुर शर्मा ने श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संवेदनशीलता, आत्मीय सहयोग और त्वरित व्यवस्था के कारण व्हीलचेयर पर निर्भर उनकी पत्नी सहित पूरे परिवार को बिना किसी कठिनाई के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह सहयोग उनके परिवार के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। यह घटना केवल एक परिवार की आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि यह भी दर्शाती है कि जब धार्मिक संस्थाएं श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाती हैं, तब उनकी सेवा वास्तव में ईश्वर-सेवा का स्वरूप धारण कर लेती है।

.. कौशल विनोद पाठक – विशेष संवाददाता

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें