विदेश से लौटते ही मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक, अमित शाह-राजनाथ समेत मौजूद सभी मंत्री?
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाम शुरू होने वाली यह बैठक चार से पांच घंटे तक चलने की संभावना है। सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री इसमें हिस्सा लेंगे। सूत्रों के अनुसार बैठक का मुख्य फोकस विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, प्रमुख निर्णयों, उनके परिणामों और आने वाले महीनों की प्राथमिकताओं पर होगा। सभी मंत्रालयों ने पहले ही कैबिनेट सचिवालय को पिछले दो वर्षों के सुधार उपायों का विवरण और पिछले 12 वर्षों की सफल योजनाओं की सूची सौंपी है। बैठक में इन रिपोर्टों पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट और ईरान युद्ध पर भी विचार करेंगे। इस युद्ध का भारत पर पड़ने वाले आर्थिक प्रभावों- खासकर ऊर्जा कीमतों और व्यापार प्रवाह- पर चर्चा हो सकती है।
मंत्रालयों को नागरिकों को होने वाली किसी भी असुविधा को कम करने के निर्देश दिए जा सकते हैं। ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, विमानन, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान रहेगा। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब प्रधानमंत्री मोदी सरकार 9 जून को अपने 12 वर्ष पूरे कर लेगी। बैठक में इन सालों के कामकाज पर एक रिपोर्ट भी पेश की जाएगी।

