21.4 C
Uttar Pradesh
Wednesday, October 21, 2026

असम कांग्रेस ने अंगकिता दत्ता को भेजा कारण बताओ नोटिस!

IYC अध्यक्ष पर लगाए थे उत्पीड़न के आरोप?

गुवाहाटी, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने असम प्रदेश यूथ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष डॉ. अंगकिता दत्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के खिलाफ उन्हें परेशान करने और भेदभाव करने का आरोप लगाया था। APCC अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने गुरुवार को अंगकिता दत्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और कम समय में स्पष्टीकरण मांगा है। कारण बताओ नोटिस अंगकिता दत्ता द्वारा गुवाहाटी के दिसपुर पुलिस स्टेशन में श्रीनिवास बीवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के घंटों बाद आया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के एक शीर्ष सूत्र ने एएनआई को बताया कि APCC ने गुरुवार को अंगकिता दत्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया और उन्हें जवाब देने के लिए दो दिन का समय दिया है।मंगलवार को ट्विटर पर अंगकिता दत्ता ने कहा कि @IYCPresident @srinivasiyc ने मुझे लगातार परेशान किया है और मेरे साथ भेदभाव कर रहा है। मेरे संस्कार और शिक्षा अब मुझे इसकी इजाजत नहीं देते। कई बार सामने लाने के बावजूद नेतृत्व ने अनसुना कर दिया है, मेरी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय में पोल एससी से एलएलबी तक, गुवाहाटी विश्वविद्यालय में पीएचडी तक है। हम पार्टी के लिए चुप हैं। लेकिन श्रीनिवास द्वारा प्रताड़ित करना बंद नहीं हो रहा है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें