34.2 C
Uttar Pradesh
Tuesday, August 11, 2026

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी पहल : चार जजों को हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश ..

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी पहल : चार जजों को हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश ..

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 6 अगस्त 2026 को हुई बैठक में देश के विभिन्न हाई कोर्ट में न्यायिक नेतृत्व को लेकर महत्वपूर्ण सिफारिशें की हैं। कॉलेजियम ने चार न्यायाधीशों को अलग-अलग हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) के रूप में पदोन्नत/नियुक्त किए जाने की सिफारिश की है। सरकारी बयान के अनुसार, जस्टिस वी. कामेश्वर राव, जो वर्तमान में दिल्ली हाई कोर्ट में कार्यरत हैं, को पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की गई है। वहीं बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रविंद्र वी. घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की गई है। यह सिफारिश न्यायिक प्रशासन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसी क्रम में इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की गई है। महाराष्ट्र की न्याय व्यवस्था के लिए यह निर्णय विशेष महत्व रखता है। इसके अलावा जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा, जो पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में कार्यरत हैं और जिनका स्थायी इलाहाबाद हाई कोर्ट है, को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की गई है।

न्यायपालिका में नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में कदम
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ये सिफारिशें देश के विभिन्न हाई कोर्ट में न्यायिक नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं। मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के बाद संबंधित न्यायालयों के प्रशासनिक एवं न्यायिक कार्यों में इन वरिष्ठ न्यायाधीशों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विशेष रूप से बॉम्बे हाई कोर्ट के लिए जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी की प्रस्तावित नियुक्ति महाराष्ट्र की न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। न्यायपालिका में पारदर्शिता, न्याय तक सुगम पहुंच और मामलों के प्रभावी निस्तारण की अपेक्षा के बीच इन नियुक्तियों पर कानूनी जगत की नजर रहेगी।
.. कौशल विनोद पाठक – विशेष संवाददाता

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें