38.6 C
Uttar Pradesh
Saturday, June 20, 2026

जुगार व अवैध धंधों का गढ़ बना बोरीवली टमाटर मार्केट, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशो को नही मानती एमएचबी पुलिस .?

 जुगार व अवैध धंधों का गढ़ बना पचिमी उपनगर बोरीवली टमाटर मार्केट?
जुगार माफिया इकबाल द्वारा मनोरंजन के आड़ मे चलाया जा रहा है जुगार क्लब ?
 आमदार संजय उपाध्याय एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के आदेशो को नही मानती एमएचबी पुलिस .?

   बोरीवली पश्चिम। मुंबई शहर में अवैध रूप से चल रहे जुगार के धंधों पर आखिर कब तक चुप्पी साधकर बैठे रहेंगे पुलिस आयुक्त? मुंबई पुलिस और जुगार माफियाओं का आंख मिचौली का खेल कब खत्म होगा ऐसी चर्चा मुंबई शहर के रहिवासियों में है.? आपको बता दें कि मुंबई शहर में अवैध रूप से चलने वाले जुगार के धंधों की भरमार है। अखबारों में बार बार खबरें प्रकाशित होने के बाद भी पुलिस प्रशासन कर्तव्य विमूढ़ है। ऐसा लगता है कि अपने देश में बेईमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना टेढ़ी खीर साबित हो रही है। सरकारी तंत्र भ्रष्टाचार की चाशनी में ऐसा नहाया हुआ है कि उसे हमाम के साबुन से कितना भी नहलाओ लेकिन वो निकलने वाला नहीं है।

आपको बता दें कि बोरीवली लिंक रोड पर टमाटर मार्केट में अवैध रूप से चलने वाले धंधे जैसे अवैध झोपड़े, पार्किंग, गैरेज, बिजली चोरी, होटल, पान टपरी, गुटका, विदेशी गरम सिगरेट्स एवं तम्बाकू, नशीले पदार्थ, अवैध क्रूड तेल जैसे अनगिनित धंधों की भरमार है। वही द रेड स्टार न्यूज़ कार्यालय में मिल रही शिकायत के अनुशार जुगार माफिया इकबाल एवं उसकी टीम द्वारा एमएचबी पुलिस स्टेशन परिक्षेत्र बोरीवली आई सी कालोनी के सामने लिंक रोड पर टमाटर मार्किट के अंदर पीछे साइड बने अवैध झोपड़ानुमा @ शेड में हिस्ट्रीशीटर इकबाल द्वारा स्थानीय गुंडों को लेकर 05 से 06 टेबल लगाकर बड़े पैमाने पर तास के पत्तो एवं प्लास्टिक क्वाइन के माध्यम से जुगार का व्यवसाय स्थानीय गुंडों को लेकर स्थानिय पुलिस के जानकारी में बाहर से उक्त गाले के दरवाजे में ताला लगाकर जुगार क्लब रात 10.30 बजे से शुरु होकर सुबह 06.00 बजे तक चलाया जा रहा है।

   स्थानीय पुलिस स्टेशन की भूमिका संदिग्ध होने के कारण कोई भी व्यापारी इन जुगार मफ़ियाओं से पंगा नहीं लेना चाहता। स्थानीय रहिवासियों एवं व्यापारियों ने न्यूज़ कार्यालय पर दूरसंचार के माध्यम से शिकायत करके कथित जुगार माफियाओं पर सख्त कार्यवाई के साथ साथ तड़ीपार करने की अपील की है। इस शिकायत पर न्यूज़ कार्यालय द्वारा ईमेल से स्थानीय एमएचबी पुलिस स्टेशन व पुलिस उपायुक्त परिमंडल 11 एवं पुलिस आयुक्त कार्यालय में की गयी है। अब देखना है कि पुलिस जुगार के धंधे पर कब कार्यवाई करती है.? या जुगार के माध्यम से लूटने वाले जुगार माफियाओं को संरक्षण प्रदान करती है.?

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें