29.6 C
Uttar Pradesh
Tuesday, September 8, 2026

शराब पीकर पकड़ लिया कोबरा नाग? सांप ने कई जगह डसा ..

शराब पीकर पकड़ लिया कोबरा नाग? सांप ने कई जगह डसा ..

सागर, एमपी के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब कांड के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कांटी गांव में जहरीली शराब पीने के बाद एक युवक नशे की हालत में जहरीले काले नाग (कोबरा) को पकड़न लिया। काफी देर तक सांप को पकड़े रहने के दौरान उसने युवक के हाथ पर कई जगह काट लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उसे तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी अनुसार कांटी गांव के 35 वर्षीय दीपेश अहिरवार ने जहरीली शराब पीने के बाद बेहत जहरीले काले नाग को पकड़ लिया। सांप ने दीपेश के हाथ में कई जगह काट लिया, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी उपचार दे रहे हैं और मरीज की हालत पर नजर रखी जा रही है।

दरअसल मामला बंडा क्षेत्र के कांटी गांव का है। परिजनों के मुताबिक 35 वर्षीय दीपेश अहिरवार ने भी जहरीली शराब का सेवन किया था। इसके बाद नशे की हालत में उसके सामने एक काला नाग आ गया। नशे में दीपेश ने सांप को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वह काफी देर तक सांप को पकड़े रहा। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ पर कई जगह डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए। परिजनों के अनुसार घटना के बाद रविवार शाम करीब 7 बजे दीपेश को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। उसे एंटी स्नेक वेनम के साथ अन्य जरूरी दवाएं और उपचार दिया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि दीपेश दिव्यांग है और मुंह से बोल नहीं सकता। फिलहाल डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें