34 C
Uttar Pradesh
Thursday, May 21, 2026

अतिक्रमण हटाओ बांद्रा अभियान के दौरान मस्जिद गिरने पर बवाल, लाठीचार्ज से संभली स्थिति?

अतिक्रमण हटाओ बांद्रा अभियान के दौरान मस्जिद गिरने पर बवाल, लाठीचार्ज से संभली स्थिति?

    मुंबई, बांद्रा पूर्व के गरीब नगर इलाके में पश्चिम रेलवे द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बुधवार को उस समय विवाद की स्थिति पैदा हो गई, जब शाम करीब 5 बजे के आसपास कार्रवाई के दौरान एक मस्जिद के हिस्से को गिराया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर आक्रोश जताया और मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। वहां के रहवासियों ने पुलिस के ऊपर पत्थर और बर्तन फेंकना शुरू किया, जिसके बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस अभियान के लिए करीब 1200 सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया था। इनमें आरपीएफ के 250 जवान, जीआरपी के 200 कर्मी, मुंबई पुलिस के 500 जवान और रेलवे के विभिन्न विभागों के 250 कर्मचारी शामिल हैं। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने दंगाई गतिविधियों में शामिल कुछ युवकों और महिलाओं को हिरासत में लिया है। लाठीचार्ज की स्थिति करीब 4 बार उत्पन्न हुई। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक ने कहा कि विस्थापित लोगों को प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। जरुरत पड़ने पर पीने के पानी की बोतलें और भोजन के पैकेट भी वितरित किए जा रहे है। बुधवार को 60% स्ट्रक्चर गिराया गया। प्रत्यक्षदर्शी रोहन शिंदे ने बताया कि जब मस्जिद का हिस्सा गिरा, उसके बाद कुछ लोगों ने पानी की खाली बाल्टियां, बोतलें, पत्थर और अन्य वस्तुएं पुलिसकर्मियों पर फेंकी, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद साबिर ने कहा कि मंगलवार की रात को लोग वहीं पर बैठे हुए थे। पार्सल लाया हुआ खाना खाया जा रहा था। बच्चे से लेकर बुद्धों ने वहीं पर रात गुजारी।

    पश्चिम रेलवे के अधिकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के तहत की जा रही है। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए उन्हें पहले से घर खाली करने का समय भी दिया जा रहा है। अब तक करीब 60 प्रतिशत कार्रवाई पूरी हो चुकी है। कुल 500 अवैध निर्माणों में से लगभग 300 घरों और अन्य स्ट्रक्चर को गिराया जा चुका है। अभियान के दौरान मशीनों की संख्या भी बढ़ाई गई है ताकि काम तय समय में पूरा किया जा सके। कार्रवाई के दौरान कई स्थानीय लोग विरोध में सड़क पर उतर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पानी और बाल्टियां भी फेंकी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इलाके में महिलाओं और बुजुर्गों ने भी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ऐसी कई महिलाएं थी, जो पुलिसकर्मियों की ओर आक्रामक दिखी। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गरीब नगर की जमीन रेलवे परियोजनाओं के लिए जरूरी है। यहां भविष्य में रेलवे विस्तार, अतिरिक्त स्टेबलिंग लाइन, इंटीग्रेटेड रेलवे कॉम्प्लेक्स और अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त जारी है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें