28.3 C
Uttar Pradesh
Friday, September 11, 2026

बाराबंकी आएंगे मुख्यमंत्री योगी, श्री लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर की रखेंगे आधारशिला ..

बाराबंकी आएंगे मुख्यमंत्री योगी, श्री लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर की रखेंगे आधारशिला ..

बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर की आधार शिला रखेंगे। भगवान लोधेश्वर महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन करने के बाद रामनगर व दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र की लगभग 550 करोड़ रुपये लागत की 82 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। जनसभा के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक बैठक भी करेंगे। उनके आगमन को लेकर रविवार को दिनभर प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री दोपहर जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

डीएम ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हेलीपैड और मंदिर मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है। सभा स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।निर्माणाधीन कॉरिडोर के आसपास नीले रंग का टिन शेड बनाया गया है। सीसी कैमरे लगाने और नई विद्युत लाइनें बिछाई गईं हैं। वाहन से सभा स्थल पहुंचकर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।

82 विकास परियोजनाओं की देंगे उपहार
कुल लागत : 550 करोड़ रुपये
56 परियोजनाओं का शिलान्यास
28 परियोजनाओं का लोकार्पण
दरियाबाद में 34 परियोजनाओं का शिलान्यास और 12 का लोकार्पण
रामनगर में 22 परियोजनाओं का शिलान्यास और 14 का लोकार्पण

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें