41.5 C
Uttar Pradesh
Friday, May 15, 2026

ईंधन की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तंज .?

ईंधन की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तंज .?

    नई दिल्ली। देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने पर कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला। दरअसल केंद्र सरकार की ओर से पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3.25 रुपये बढ़ाए जाने पर कांग्रेस ने इसे जनता पर कोड़े बरसाने के रूप में कहा। इसके साथ ही ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के पूरा होने से जोड़ते हुए कहा कि चुनावों के बाद PM मोदी की वसूली शुरू हो गई है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3.25 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दीं। CNG की कीमतें भी 2 रुपये बढ़ाई गईं। नई दिल्ली मे पेट्रोल की कीमतें 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गईं, जबकि डीजल की कीमतें 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गईं। यह ऐसे समय में हुआ है जब दुनिया पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ऊर्जा संकट का सामना कर रही है और ईंधन बचाने की अपील की जा रही है, इस संघर्ष के कारण एक महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग होर्मुज में नाकाबंदी हो गई है। इस साल 28 फरवरी को शुरू हुए अमेरिका-इज़रायल और ईरान युद्ध के चलते ब्रेंट तेल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।

   ब्रेंट तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई है, क्योंकि अमेरिका और ईरान इस क्षेत्र में लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष-विराम के लिए मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहे हैं। युद्ध का दायरा बढ़ने से पश्चिम एशियाई देश भी इसकी चपेट में आ गए हैं, जो ईंधन के प्रमुख आपूर्तिकर्ता हैं। हालांकि भारत ने यह स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और उसके पास ऊर्जा की पर्याप्त आपूर्ति मौजूद है।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें