30.8 C
Uttar Pradesh
Monday, September 14, 2026

स्वाधीनता दिवस पर एनसीपी की ओर से 5,000 लड्डुओं का वितरण!

स्वाधीनता दिवस पर एनसीपी की ओर से 5,000 लड्डुओं का वितरण!
मीरा रोड स्टेशन के पास देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मीरा रोड। 80 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मीरा रोड स्टेशन के समीप राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की ओर से विशेष लड्डू वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीपी कोषाध्यक्ष हनीथ मनोहर शर्मा के नेतृत्व में नागरिकों एवं राहगीरों के बीच लगभग 5,000 लड्डुओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना देखने को मिली। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। हनीथ मनोहर शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। उन्होंने नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

मीरा रोड स्टेशन जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थान पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट विनोद पाठक, महासचिव किशोर गवली, अल्पसंख्यक जिलाअध्यक्ष शहनवाज सिद्दकी, परवीन शाह व हिलाओं और युवाओं की भी सक्रिय विशेष भागीदारी रही।

विशेष रिपोर्ट : कौशल विनोद पाठक

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें