27.4 C
Uttar Pradesh
Tuesday, July 28, 2026

कांगड़ा और मंडी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत?

कांगड़ा और मंडी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत?

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा व मंडी सहित कई स्थानों में भूकंप का बड़ा झटका महसूस किया गया है। शुक्रवार रात करीब 10 बजकर 3 मिनट पर भूकंप का झटका आया। इसकी तीव्रता इतनी अधिक थी कि लोग कंपन से ही घरों के बाहर आ‌ गए। हिमाचल प्रदेश में गत रात को आए भूकंप के झटकों ने 1905 की त्रासदी की याद दिला दी है। 121 साल पहले आज ही के दिन 4 अप्रैल 1905 को कांगड़ा में भयानक भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी। उस समय मरने वालों का आंकड़ा 19,800 पहुंचा था और एक लाख भवन तबाह हो गए थे। रात को महसूस हुए झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। रात को हुए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था व इसकी तीव्रता 5.8 थी, जिसके झटके हिमाचल सहित उत्तरी भारत में महसूस किए गए। अफगानिस्तान में कई लोगों की जान भी गई है।

हिमाचल का कांगड़ा बेहद संवेदनशील
भूकंप की दृष्टि से हिमालयन रेंज का सबसे संवेदनशील क्षेत्र जिला कांगड़ा जोन पांच में आता है। साधारण शब्दों में कहें तो अगर पांच की तीव्रता से अधिक का भूकंप आया तो तबाही निश्चित है। पिछले कुछ साल से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। ये झटके 1905 की उस काली सुबह की याद दिला देते हैं, जिसके बारे में शायद ही कांगड़ा के किसी व्यक्ति को पता न हो।

ताजा खबर
सम्बंधित खबर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें